फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: अनियमितता के खिलाफ एबीवीपी और सपा छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन, गड़बड़ी की हो सीबीआई जांच

Mon, 10 Jun 2024 07:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नीट में गड़बड़ी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व सपा छात्र सभा ने विरोध दर्ज किया। परीक्षा में अनियमितता की सीबीआई जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन
नीट में गड़बड़ी को लेकर एबीवीपी का पैदल मार्च - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में अनियमितता के खिलाफ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज जताया। गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने की मांग की। सपा छात्र सभा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


10 जून को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से डीएस कॉलेज तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में भ्रष्टाचार के विरोध में पैदल मार्च निकाला। महानगर मंत्री शैलेंद्र प्रजापति ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन नीट-यूजी के परिणाम घोषित कर एनटीए कुछ छिपाना चाहती है। 
विज्ञापन

 विभाग के संगठन मंत्री विश्वेंद्र ने कहा कि नीट की प्रक्रिया और परिणाम पर सवाल उठ रहे हैं। इसकी सीबीआई से जांच की जाए। छात्रा प्रमुख खुशी ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता पर विद्यार्थियों को संदेह है। प्रांत सह सोशल मीडिया के संयोजक अरुण कुमार ने कहा कि परीक्षा परिणाम के संदर्भ में विद्यार्थियों के बीच गड़बड़ी का संदेह है। 

उधर, समाजवादी छात्र सभा के नि.जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन मेवाती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएस प्रथम विनीत मिश्रा को सौंपा गया। ज्ञापन में नीट-यूजी परीक्षा परिणाम की सीबीआई जांच की मांग की गई। मोहसिन मेवाती ने कहा कि नीट–यूजी के परीक्षा के दिन भी देश के अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गड़बड़ी सामने आई थी। इससे साफ हो गया है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा की आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी नहीं की थी। 
विज्ञापन


सौरभ यादव ने कहा कि सीबीआई जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सौरव कुमार, दुर्गेश यादव,आकाश सिंह, पीयूष दीप मैसी,दअल्तमस कुरेशी,अजीम मेवाती, हेमंत गोयल, कुलदीप ठाकुर, शिवम ठाकुर, विकी मार्टिन, शोभित यादव ,कुंवर प्रशांत यादव, विवेक वीआईपी, नितिन मुखिया, मानवेन्द्रआदि ने जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें