फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: राजा महेद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में करेक्ट हुआ रजिस्ट्रार का नाम, कुलगीत अपडेट नहीं

Sun, 18 Aug 2024 11:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विवि का कुलगीत भी अब तक वेबसाइट में अपलोड नहीं है। इस कुलगीत की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के नाम से होती है, इसमें विश्वामित्र और गोपालदास नीरज का भी जिक्र है। यह गीत जुलाई 2022 में लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन दो वर्ष बाद भी वेबसाइट में इसको जगह नहीं मिली है
विज्ञापन
विवि वेबसाइट पर आया रजिस्ट्रार अजय कृष्ण यादव का नाम - फोटो : विवि वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला डिजिटल व समाचार पत्र में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को ले कर खबर दिखाने के बाद विवि ने तुरंत पुराने  रजिस्ट्रार का नाम हटाया और वर्तमान रजिस्ट्रार का नाम अपडेट कर दिया। वेबसाइट पर अभी भी विवि के कुलगीत को स्थान नहीं दिया गया है। साथ ही वेबसाइट पर कई जानकारियां भी नहीं प्रदर्शित की गई हैं।

विज्ञापन


17 अगस्त को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://rmpssu.ac.in/ पर पूर्व रजिस्ट्रार महेश कुमार ही दिखाई दे रहे थे, जिनका दो महीने पूर्व लखनऊ तबादला हो चुका था। उनके स्थान पर आए नए रजिस्ट्रार अजय कृष्ण यादव कार्यभार संभाल चुके थे, लेकिन उनका इसमें जिक्र नहीं थाा। उक्त के बारे में खबर लगते ही विवि की वेबसाइट पर रजिस्ट्रार का नाम अपडेट किया गया और अजय कृष्ण यादव का नाम बतौर रजिस्ट्रार दिखने लगा। 

विवि का कुलगीत भी अब तक वेबसाइट में अपलोड नहीं है। इस कुलगीत की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के नाम से होती है, इसमें विश्वामित्र और गोपालदास नीरज का भी जिक्र है। यह गीत जुलाई 2022 में लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन दो वर्ष बाद भी वेबसाइट में इसको जगह नहीं मिली है। कुलगीत पर क्लिक करने पर अभी भी सर्वर एरर दिखा रहा है। विवि के कुलपति प्रो चंद्रशेखर ने बताया कि कुलगीत को जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा, कुछ तकनीकि एरर आ रहा है, जिस पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें