फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सगे भाइयों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, उनमें से एक बना रहा शादी का दबाव

Tue, 24 Dec 2024 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला शौच करने खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही आरोपी मिले। दोनों भाई उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद उसके भाई ने भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर दो माह पूर्व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पीड़िता ने आरोपियों के परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला का कहना है कि बीती 29 अक्तूबर की सुबह वह शौच करने खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही मुकेश व सुरेश पुत्रगण गंभीर सिंह मिले। दोनों भाई उसे बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर बिठाकर मथुरा क्षेत्र के छिनपारई, नौहझील के जंगल में बने एक कमरे में ले गए। जहां सुरेश ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद सुरेश कहीं चला गया तो मुकेश बाजार जाने की कहकर अपने साथ सुनसान जगह ले गया और उसने भी दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि दोनों ने खाली कागज पर अंगूठा लगवा लिया और फोटो भी खींच लिए। इसके बाद 23 नवंबर को गांव के बाहर छोड़कर चले गए। अब मुकेश अपने साथ शादी का दबाव बना रहा है। घटना के संबंध में उसने पति व परिजनों को बताया तो उन्होंने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की। इस पर आरोपियों के परिजनों ने गांव में पंचायत कर न्याय दिलाने की बात कही, लेकिन न्याय नहीं मिला। थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराने दी। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें