डिवाइड पर चढ़ पोल जा टकराया टैंकर
- फोटो : संवाद
दूध का टैंकर डिवाइडर पर चढ़ पोल से टकरा गया। जिससे टैंकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को अकराबाद सीएचसी भेजा।
दूध का खाली टैंकर अलीगढ़ से अकराबाद जा रहा था। अकराबाद थाने के पनैठी चौकी क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया। जिसके बाद टैंकर पोल से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायल चालक को अकराबाद के सीएससी भेज दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।