फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेंसिक लैब से भी नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

विज्ञापन
अकराबाद किशोरी की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते पुलिस महानिरीक्षक ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़।
विज्ञापन

अकराबाद की अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय किशोरी संग दुष्कर्म नहीं हुआ, इस बात की तस्दीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो गई थी। मगर फिर भी संतुष्टि के लिए वैज्ञानिक मिलान कराना उचित समझा गया और स्लाइड परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गई। जिसकी देर रात रिपोर्ट मिल गई। रिपोर्ट में साफ है कि स्लाइड पर किसी तरह का स्वाब नहीं पाया गया है, जिससे साफ हो गया है कि फॉरेंसिक लैब की जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
एसएसपी मुनिराज जी बताते हैं कि घटनास्थल पर मंगलवार को क्राइम सीन रीक्रिएट के समय ही यह साफ हो गया है कि इसी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। कुछ देर बाद पूछताछ में भी उसकी स्वीकारोक्ति मिल गई थी। मगर फिर भी विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गई स्लाइड रिपोर्ट का इंतजार किया गया।
विज्ञापन

इसके पीछे मंशा साफ थी कि घटना का खुलासा करने से पहले हमारे पास हर सवाल का जवाब हो। इसी तथ्य की संतुष्टि के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार किया गया। यह रिपोर्ट देर रात प्राप्त हो गई, जिसमें स्पष्ट बताया गया है कि बच्ची की स्लाइड पर किसी तरह का अन्य स्वाब नहीं मिला है। उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दिन में ही बोला, हत्या की दुष्कर्म नहीं
आरोपी ने मंगलवार को दिन में ही यह बात स्वीकार ली थी कि उसने हत्या की है। मगर दुष्कर्म नहीं किया। हां, प्रयास जरूर किया था। इसलिए भी पुलिस ने खुलासे से पहले विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार किया और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का अनावरण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें