फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व एसिड अटैक पीड़िताओं को जल्द मिलेगी मदद : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि दुष्कर्म व एसिड अटैक जैसी घटनाओं की पीड़िताओं की मदद के लिए राज्य सरकार रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष का संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला संचालन समिति ने पॉस्को एक्ट के 33, दुष्कर्म के नौ मामलों समेत 42 मामलों को चिन्हित करते हुए सहायता धनराशि उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

एक केस को अपात्र होने पर निरस्त कर दिया गया है। इन सभी मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
डीएम कलेेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि स्वीकृत प्रकरणों के लाभार्थियों को जल्द ही प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेंद्र कुमार, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें