फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी व लू के थपेड़ों से खुद को बचाएं नागरिक : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जिले के नागरिकों से बढ़ती गर्मी व लू के थपेड़ों से बचने के लिए सुरक्षित रहने की अपील की है। डीएम ने कहा है कि गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्यूमिनियम, पॉलीथिन, कागज के गत्ते आदि से ढककर रखें, ताकि बाहर से आने वाली गर्म लू के थपेड़ों से बचा जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन खिड़कियों व दरवाजों से दोपहर के समय गर्म हवाएं आतीं हैं वहां काले पर्दे लगाएं। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सजग रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। बच्चों एवं पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक संभव हो घर में ही रहें। जरूरी हो तभी घर से निकलें और तेज धूप से खुद को बचाकर रखें। इस दौरान घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छाछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नमक- चीनी का घोल, नीबू पानी या आम का पना आदि का प्रयोग करें।
संतुलित व हल्का भोजन करें। डीएम ने लोगों से गर्मी को देखते हुए किसी प्रकार के नशीले पदार्थों, शराब अथवा एल्कोहल के सेवन से बचने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए विद्यालयों एवं श्रमिकों/कामगारों के कार्य घंटों एवं समय में परिवर्तन के साथ ही रेल एवं बस स्टेशन, ब्लॉक व जनपद स्तरीय कार्यालयों, बाजार एवं पार्किंग स्थलों के समीप प्याऊ एवं पशु पक्षियों को पीने के लिए जलाशयों, तालाबों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें