ग्यासीराम रामलीला में सुलोचना रामा दल से अपने पति का शीश मांगती हुई ।
- फोटो : CITY OFFICE
नगला बरौला में श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने सुलोचना सती का मार्मिक मंचन किया, जिसके देखकर दर्शक भावुक हो गए। लीला का मंचन सुलोचना के महल से होता है। यहां झाड़ू लगाने वाली दासी को जब कटी हुई भुजाएं देखती है तो वह सुलोचना को जानकारी देती हैं।
कटी भुजाओं को देखकर सुलोचना पहचान जाती है कि यह उनके पति मेघनाथ की भुजाएं हैं। इसके बाद पता चलता है कि मेघनाथ का सिर रामादल में हैं। सुलोचना विलाप करते हुए रामा दल से मेघनाथ का सिर लेकर आती हैं और उसके साथ सती हो जाती हैं। इस मौके पर डायरेक्टर योगेश रापजूत, चंद्रपाल वाल्मीकि, सुमित राजपूत, लकी, मुकेश कुमार, नीतिश बघेल, करन, कुनाल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।