फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की रामकथा 14 जून से, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

Sat, 13 Jun 2026 02:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की राम कथा को लेकर अलीगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अलीगढ़ के डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज जादौन ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जगदगुरु रामभद्राचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना अकराबाद क्षेत्र के ग्राम लधौआ में प्रख्यात कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य  के सानिध्य में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 14 जून से शुरू होकर 22 जून तक चलने वाले इस बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को अलीगढ़ के डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज जादौन ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुरक्षा और सुविधाओं का हुआ कड़ा आकलन
कथा में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। 

भीड़ नियंत्रण और बैरिकेडिंग
श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता बैरिकेडिंग की व्यवस्था देखी गई।
यातायात-पार्किंग
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम न लगे, इसके लिए यातायात रूट और वाहनों की पार्किंग के लिए तय स्थानों का जायजा लिया गया।

आपातकालीन सेवाएं
सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश व निकास द्वारों (एंट्री-एग्जिट पॉइंट), अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं को भी परखा गया।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें