अलीगढ़ महोत्सव कोहिनूर मंच पर आयोजित राजस्थानी नाइट्स में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर सोमवार की रात राजस्थान की झांकी जीवंत हो उठी। यहां पर कलाकारों ने राजस्थान के लोक नृत्य और गीतों के साथ ऐसा समा बांधा, जिसे देखकर लगा कि अलीगढ़ के कोहिनूर मंच पर राजस्थान सिमट आया है।
कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम फाइनेंस विधान चंद्र जायसवाल और सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मकसद ही यही है कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान अधिक से अधिक हो। राजस्थान के प्रसिद्ध मंगलियार ग्रुप के प्रमुख गाजी खान मंगलियार और उनके साथियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सबसे पहले केसरिया बालमा पधारो म्हारे देश प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा। इसके बाद राजस्थान का पारंपरिक नृत्य चरी प्रस्तुत किया गया। इसमें सिर पर आग जलाकर नृत्य किया गया। देर रात तक कोहिनूर मंच पर राजस्थानी छटा बिखरती रही।