फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह होगा राजा महेंद्र प्रताप विवि का शिलान्यास : डॉ. दिनेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का शिलान्यास इसी माह होगा। इसके बाद विवि के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं और यह हम सभी का सौभाग्य होगा। यह बातें उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सर्किट हाउस में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस बार भी नकलविहीन होंगी। उन्होंने नकलविहीन परीक्षा की परंपरा कायम रखने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी। साथ ही कहा कि बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के लिए चिह्नित भूमि सहित अन्य के बारे में रजिस्ट्रार संजीव सिंह से जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कठेरा, अकराबाद के राजकीय हाईस्कूल व बरौली में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज के बारे में जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार मलिक, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, बीएसए सतेंद्र कुमार, विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो कहा कि समीक्षा में पाया गया है कि बजट से लेकर शिलान्यास के काम पूरे हैं। इसी माह विश्वविद्यालय का शिलान्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

विवि की जमीन नहीं देख सके उप मुख्यमंत्री
समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के लिए चिह्नित जमीन देखने की इच्छा जताई। इस पर अधिकारियों ने उनसे कहा कि फौरन या अतरौली से लौटने के बाद जमीन देख लें। उप मुख्यमंत्री अतरौली के लिए रवाना हो गए, लेकिन बारिश व जाम के चलते उन्हें लौटने में देरी हो गई इसलिए वह जमीन न देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें