फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: बढ़ाई वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि, अब 21 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 20 Sep 2026 03:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए वेब रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोल दिया है और अंतिम तिथि 21 सितंबर तक बढ़ा दी है, जिससे उन विद्यार्थियों को मौका मिलेगा जिनका प्रवेश होने के बावजूद रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक बढ़ा दी है। इससे छात्र-छात्राओं को राहत मिली है, जिनका प्रवेश होने के बावजूद वेब रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका था।

विज्ञापन


विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई विद्यार्थियों का विभिन्न कारणों से वेब रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। इस संबंध में स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने अध्यक्ष ब्रह्मजीत सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन से वेब रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने का अनुरोध किया था। प्रकरण पर विचार के बाद अंतिम तिथि बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें