फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: वीडियो कॉल पर महिला को ब्लैकमेल कर 3.20 लाख की ठगी, पति-बच्चों को मारने की धमकी देकर मंगवाए पैसे

Sun, 20 Sep 2026 02:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक महिला से वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर 3.20 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है, वीडियो कॉल में आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसके पति और बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी और अलग-अलग क्यूआर कोड व बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के सराय मियां निवासी एक महिला से वीडियो कॉल के जरिये ब्लैकमेल कर 3.20 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला को उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया और पति व बच्चों को जान से मरवाने की धमकी देकर रुपये की मांग की। भय के कारण महिला ने पांच से आठ सितंबर के बीच आरोपी के बताए अलग-अलग क्यूआर कोड और बैंक खातों में 3.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल उठाने के कुछ समय बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखानी शुरू कर दीं और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसके पति का नाम लेते हुए पति और बच्चों को मरवाने की धमकी दी।

आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग क्यूआर कोड और बैंक खाता नंबर भेजकर रुपये जमा कराने का दबाव बनाया। पांच से आठ सितंबर तक वह लगातार रकम की मांग करता रहा। महिला ने डर के कारण खुद और अन्य लोगों के माध्यम से आरोपी के बताए खातों में कुल 3.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक उसके पास आरोपी के मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर, क्यूआर कोड, बैंक खाता नंबर, भुगतान के स्क्रीनशॉट और ट्रांजेक्शन/यूटीआर नंबर मौजूद हैं। उसने इन दस्तावेजों को पुलिस को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया है। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी निजी फोटो का दुरुपयोग कर सकता है और उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें