राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा एस वी कॉलेज में दो केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रत्येक केंद्र पर 2-2 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। परीक्षा के दौरान कुलसचिव श्री महेश कुमार ने भी निरीक्षण किया। प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।
अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। 22 विषयों के लिए करायी गई परीक्षा का रिजल्ट एक सप्ताह के अंदर घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा एस वी कॉलेज में दो केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रत्येक केंद्र पर 2-2 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। परीक्षा के दौरान कुलसचिव श्री महेश कुमार ने भी निरीक्षण किया। प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।
विवि के रजिस्ट्रार महेश कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में 1146 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 816 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का रिजल्ट एक सप्ताह के अंदर घोषित कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों मे कार्यरत शिक्षकों के अधीन 22 विषयों में कराई जाएगी।