कैलाश बिंद ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 8 जनवरी 2022 को असिस्टेंट रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाली। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में ही कैलाश बिंद का प्रमोशन हुआ और वह डिप्टी रजिस्ट्रार बना दिए गए।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के डिप्टी रजिस्ट्रार का तबादला आगरा की डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में कर दिया गया है। उन्होंने वहां पदभार भी संभाल लिया है। उनकी जगह पवन कुमार ने चार्ज ले लिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश विवि सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2018 में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 21 पदों पर चयन किया। इसमें कैलाश बिंद शामिल रहे। उन्हें आगरा की डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार बनाया गया। जब अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी स्थापित हुई, तब कैलाश बिंद को आगरा से अलीगढ़ भेजा गया।
कैलाश बिंद ने यहां भी आठ जनवरी 2022 को असिस्टेंट रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाली। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में ही कैलाश बिंद का प्रमोशन हुआ और वह डिप्टी रजिस्ट्रार बना दिए गए। जून 2025 में कैलाश बिंद का तबादला डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में कर दिया गया। एक जुलाई को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया।