फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बारिश के मौसम में कुत्ते और बंदर हुए खूंखार, 33 लोगों को काटा, पकड़वाने के लिए हुई चर्चा

Tue, 08 Jul 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चंडौस क्षेत्र में कुत्ते और बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन बच्चों से लेकर किसी भी व्यक्ति को अपना शिकार बना लेते हैं। 7 जुलाई को सबसे जादा कुत्ते काटने के केस पिसावा के गांव जलालपुर व मीरपुर से आए, यहां से 10 लोग चंडौस सीएचसी पर रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
चंडौस में एक मकान छत पर बैठे बंदर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के मौसम में कुत्ते और बंदर खूंखार हो गए हैं। 7 जुलाई को एक ही दिन में 33 लोगों को काट लिया। सीएचसी पर रिकॉर्ड 101 लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। नगर पंचायत चेयरमैन ने बोर्ड बैठक और अलग से बजट होने पर पकड़वाने की बात कही है।

विज्ञापन


चंडौस क्षेत्र में कुत्ते और बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन बच्चों से लेकर किसी भी व्यक्ति को अपना शिकार बना लेते हैं। 7 जुलाई को सबसे जादा कुत्ते काटने के केस पिसावा के गांव जलालपुर व मीरपुर से आए, यहां से 10 लोग चंडौस सीएचसी पर रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे। चंडौस कस्बा के पांच लोग कुत्ता और चार लोग बंदर काटने के पहुंचे। आस-पास के गांवों से भी एक-एक अथवा दो-दो लोग कुत्ता व बंदर काटने पर आए।
विज्ञापन

सीएचसी में कुल 33 लोगों ने इलाज कराने के साथ पहली रैबीज की डोज ली। दूसरी डोज के लिये 25, तीसरी डोज के लिये 37 और चौथी डोज के लिए छह लोग कुल 101 लोगों ने रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। बता दें कि कुत्ते काटनेे पर सबसे पहली डोज 24 घंटे के अंदर तथा दूसरी डोज 3 दिन बाद तीसरी डोज 7 दिन के बाद व चौथी डोज 14 दिन बाद, व पांचवी डोज 28 दिन के अंदर लगानी होती है।

नगर पंचायत द्वारा अगर से बजट खर्च कर आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने का प्रावधान अगर होगा तो बोर्ड बैठक में चर्चा कर जरूर पकड़वाया जाएगा। - डॉक्टर डीएस भारती चेयरमैन नगर पंचायत चंडौस

विज्ञापन

बंदर-कुत्ता काटने पर 24 घंटे के अंदर ही आकर सीएचसी पर पहली डोज लगवाएं। 30 दिन के अदंर पांच डोज लगाई जाएंगी। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सबसे पहले डाक्टर से सलाह लें। - डॉक्टर कुलदीप राजपुरी अधीक्षक चंडौस सीएचसी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें