समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह आवाज बुलंद करेंगे। बृहस्पतिवार को मनोज ने पत्रकारों से कहा कि सपा ने हमेशा जनहित के मुद्दे को उठाया है। समाज के हर तबके के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है।
सपा प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। सपा की नीतियां और भाजपा की कुनीतियां घर-घर पहुंचाएंगे। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मनोज चौधरी जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं, उन्हें जो पद मिला है, वह उनकी मेहनत से मिला है। पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने मनोज चौधरी को बधाई दी। जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष आईपी कश्यप आदि मौजूद रहे।