फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ईश्वर ने मौका दिया तो देश के सभी मदरसों को बंद करा दूंगा

Fri, 26 Nov 2021 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़

सार

उन्होंने कहा है कि ईश्वर ने मौका दिया तो देश के 45 हजार मदरसों को बंद करा दूंगा। रघुराज सिंह बुधवार को बरौली विधान सभा क्षेत्र के गांव अमरौली में जनसंपर्क करने पहुंचे थे।
 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्श दात्री समिति (श्रम एवं सेवा योजन) के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईश्वर ने मौका दिया तो देश के 45 हजार मदरसों को बंद करा दूंगा। रघुराज सिंह बुधवार को बरौली विधान सभा क्षेत्र के गांव अमरौली में जनसंपर्क करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रयागराज में बच्ची के साथ मदरसे के मौलवी द्वारा गलत हरकत करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मदरसों से आतंकवादी निकलते हैं। वहां पर धर्म के नाम पर आतंक का पाठ पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि धर्म केवल सनातन है। बाकी सब पंथ हैं।

अगर मौका मिलेगा तो देश के सभी मदरसों को बंद करा दूंगा। उल्लेखनीय है कि रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर चुके हैं। बुर्के पर दिए गए बयान को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें