एटा चुंगी चौराहे पर हुआ जलभराव
- फोटो : CITY OFFICE
उमस भरी गर्मी से बेहाल अलीगढ़ वासियों को मंगलवार की शाम को बारिश ने राहत दी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी अलीगढ़ में बारिश होने की संभावना है। पिछले चार दिनों से जिलेवासियों को गर्मी ने बेहाल कर रखा है। बीते सप्ताह तीन दिन हुई बारिश ने राहत दी थी। इससे जिलेवासियों को गर्मी ने परेशान कर दिया था।
बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी था। सावन के पहले सोमवार को लोग बारिश का इंतजार करते रहे। मगर, मौसम ने धोखा दिया। हालांकि इसके बाद मंगलवार को दोपहर तीन बजे से बारिश का होना शुरू हुआ तो वह रुक-रुक कर देर रात तक बरसती रही। जिला प्रशासन का अनुमान है कि दोपहर तीन से रात 11 बजे तक जिले में करीब 60 एमएम बारिश हुई है। सही आकलन आज सुबह सभी तहसीलों से रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।