किशोर मीना को सम्मानित करते रेलवे के अधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
आरपीएफ के जवान शिवलाल मीना व किशोर मीना को रेलवे ने उनके द्वारा दिए गए विशेष योगदान पर पुरस्कृत किया है। दोनों जवानों को 27 सितंबर को कलवा-सोमना सेक्शन में ट्रैक के 140 नग पेंड्रॉल क्लिप गायब मिले थे। इस पर तत्काल रेलवे प्रबंधन को सतर्क किया और ट्रेेनों का आवागमन रुकवाया था। इस सूचना पर बड़ा हादसा होने से बच गया था।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने मंगलवार को कर्मचारियों को उनकी ट्रेन संचालन में संरक्षा के प्रति सतर्कता और उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए। ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में पांच रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें आरपीएफ के कांस्टेबल शिवलाल मीना व किशोर मीना शामिल थे। बताया गया कि 24 सितंबर 2021 को दोनों जवान कलवा-सोमना सेक्शन ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान किमी नंबर 1344/20-24 के मध्य 140 नग पेंड्रॉल क्लिप गायब मिली थीं। इसकी सूचना तत्काल अपने निरीक्षक को दी। जिन्होंने रेलवे प्रबंधन को जानकारी दी। इसके बाद ओएचई ऑफ करके ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया था।
शिवलाल मीना को सम्मानित करते रेलवे के अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE