रेलवे जंक्शन पर चूहों के आतंक से परेशान रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात को चूहों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें स्टेशन पर पटरियों के किनारे जहरीली दवा का छिड़काव करके 50 चूहों की हत्या की गई।
फिलहाल चूहों को मारने का यह अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक चूहे रेल संचालन में बाधा उत्पन्न करने के साथ ही सुरक्षा को भी नुकसान पहुंचा रहे थे।
स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक प्लेटफार्म दो से लेकर सात पटरियों के किनारे चूहों जमीन को खोदकर बड़े-बड़े छेद कर दिए थे। इसके कारण पटरियों के दबने की समस्या सामने आ रही थी। इधर, कई बार चूहों ने सिग्नल भी फेल कर दिया था।
लंबे समय से चूहों के पकड़ने या जहरीली दवा देकर इनकी हत्या करने का प्लान बनाया जा रहा था। शुक्रवार रात को सफाई कर्मियों के माध्यम से जहरीली दवाओं का पटरियों के किनारे छिड़काव कराया गया। तकरीबन 50 चूहों की जहरीली दवा से मौत हुई है। इन सभी को गड्ढा खोदकर जमीन के अंदर दफन करवाया गया है, जिससे की पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे।