कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन आने वाले यात्री मास्क पहनकर जरूर आएं और सफर के दौरान मास्क भी पहनें।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों के अनुपालन में रेल मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल लागू कर दिया है। यात्रियों से कहा गया है कि यदि आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं या रेलवे स्टेशन जाने वाले हैं तो मास्क जरूर लगाकर जाएं। वर्तमान समय में लगातार बढ़ रहे कोविड के मामलों को देखते हुए रेलवे कोविड प्रोटोकॉल को अनिवार्य कर रहा है ताकि कोरोना का संक्रमण रोका जा सके। संवाद