फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कल्याण सिंह के नाम पर एयरपोर्ट के नाम का प्रस्ताव शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने की संभावना ने जोर पकड़ लिया है। पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष यतिन दीक्षित के मांग पत्र को प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। शासन स्तर से अब इस पर निर्णय होना बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अलीगढ़ से होने के चलते इस एयरपोर्ट को उनको समर्पित कर योगी सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़ों को साधने का दांव चल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर में एयरपोर्ट का उद्घाटन संभावित है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा करा लिया है। सुरक्षा संबंधी अनुमति भी मिल गई है। उड़ान सेवा शुरू करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय भारत सरकार में लाइसेंस के लिए आवेदन भी हो चुका है। इस एयरपोर्ट को करीब 25 करोड़ की लागत से बनाया गया है। राजकीय निर्माण निगम ने इसका निर्माण किया है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि शासन को नामकरण संबंधी मांग पत्र भेज दिया गया है।शासन स्तर से निर्णय आने के बाद इसका नामकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें