फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Nagar Nigam: सप्ताह में दो दिन वार्ड पार्षदों की सुनी जाएंगी समस्याएं, बुधवार-बृहस्पतिवार को होगी बैठक

Tue, 10 Oct 2023 07:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संभव जनसुनवाई में जनता से ज्यादा पार्षदों की जनहित समस्याओं पर त्वरित समाधान के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पार्षद कुलदीप पांडेय के सुझाव पर सभी चारों जोन के पार्षद वार्डों में स्थानीय पार्षदों की मौजूदगी में सप्ताह में बुधवार व बृहस्पतिवार को अलग से बैठक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम के पार्षदों की समस्याओं पर कार्रवाई के लिए सप्ताह में दो बैठक होगी। पार्षद कुलदीप पांडेय की पहल पर नगर आयुक्त ने कदम उठाया। जोन वार बुधवार व बृहस्पतिवार को बैठक होगी।

विज्ञापन


संभव जनसुनवाई में जनता से ज्यादा पार्षदों की जनहित समस्याओं पर त्वरित समाधान के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पार्षद कुलदीप पांडेय के सुझाव पर सभी चारों जोन के पार्षद वार्डों में स्थानीय पार्षदों की मौजूदगी में सप्ताह में बुधवार व बृहस्पतिवार को अलग से बैठक करने का निर्णय लिया है।
 
अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बुधवार और बृहस्पतिवार को 4 जोन के वार्डों के बारे में बताया, जो जनहित समस्याओं को बैठक में रख सकेंगे। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि पार्षदों की समस्याओं पर कार्रवाई व समस्याओं को संक्षेप में जानने के लिए जोन वार की बैठक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन


बुधवार को इन वार्डों के पार्षद की होगी बैठक

  • जोन-1 में वार्ड-59, वार्ड-80, वार्ड-85, वार्ड-64, वार्ड-73, वार्ड-75, वार्ड-65, वार्ड-79, वार्ड-90, वार्ड-70, वार्ड-48, वार्ड-24, वार्ड-45, वार्ड-46, वार्ड-52, वार्ड-63, वार्ड-81, वार्ड-49, वार्ड-55, वार्ड-61, वार्ड-74, वार्ड-88
  • जोन-2 में वार्ड-1, वार्ड-25, वार्ड-33, वार्ड-36, वार्ड-38, वार्ड-41, वार्ड-53, वार्ड-57, वार्ड-58, वार्ड-67, वार्ड-76, वार्ड-82, वार्ड-3, वार्ड-9, वार्ड-12, वार्ड-22, वार्ड-7, वार्ड-17, वार्ड-18, वार्ड-28, वार्ड-60, वार्ड-62, वार्ड-1, वार्ड-5 


बृहस्पतिवार को इन वार्डों के पार्षद की होगी बैठक

  • जोन-3 में वार्ड-27, वार्ड-20, वार्ड-13, वार्ड-39, वार्ड-84, वार्ड-47, वार्ड-72, वार्ड-4, वार्ड-43, वार्ड-16, वार्ड-23, वार्ड-50, वार्ड-6, वार्ड-29, वार्ड-35, वार्ड-51, वार्ड-66, वार्ड-68, वार्ड-77, वार्ड-83, वार्ड-86, वार्ड-89, वार्ड-21, वार्ड-44, वार्ड-6
  • जोन-4 में वार्ड-8, वार्ड-15, वार्ड-31, वार्ड-37, वार्ड-42, वार्ड-56, वार्ड-69, वार्ड-71, वार्ड-78, वार्ड-10, वार्ड-37, वार्ड-2, वार्ड-11 वार्ड-14, वार्ड-32, वार्ड-40, वार्ड-54, वार्ड-30, वार्ड-19, वार्ड-34, वार्ड-26 के पार्षद की बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें