संभव जनसुनवाई में जनता से ज्यादा पार्षदों की जनहित समस्याओं पर त्वरित समाधान के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पार्षद कुलदीप पांडेय के सुझाव पर सभी चारों जोन के पार्षद वार्डों में स्थानीय पार्षदों की मौजूदगी में सप्ताह में बुधवार व बृहस्पतिवार को अलग से बैठक करने का निर्णय लिया है।
अलीगढ़ नगर निगम के पार्षदों की समस्याओं पर कार्रवाई के लिए सप्ताह में दो बैठक होगी। पार्षद कुलदीप पांडेय की पहल पर नगर आयुक्त ने कदम उठाया। जोन वार बुधवार व बृहस्पतिवार को बैठक होगी।
विज्ञापन
संभव जनसुनवाई में जनता से ज्यादा पार्षदों की जनहित समस्याओं पर त्वरित समाधान के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पार्षद कुलदीप पांडेय के सुझाव पर सभी चारों जोन के पार्षद वार्डों में स्थानीय पार्षदों की मौजूदगी में सप्ताह में बुधवार व बृहस्पतिवार को अलग से बैठक करने का निर्णय लिया है।
अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बुधवार और बृहस्पतिवार को 4 जोन के वार्डों के बारे में बताया, जो जनहित समस्याओं को बैठक में रख सकेंगे। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि पार्षदों की समस्याओं पर कार्रवाई व समस्याओं को संक्षेप में जानने के लिए जोन वार की बैठक सराहनीय कदम है।