उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
कोल तहसील में रविवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी की जिलाध्यक्ष रवेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता बैठक हुई। इसमें लेखपालों की लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर रोष जताया। इससे पहले बैठक में पिछले सत्र में हुई कार्यवाही की पुष्टि के साथ ही आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।
बैठक में लेखपालों ने अपनी समस्याओं को जोरदार तरीके से रखा और उनके समाधान की मांग की। उन्होंने समय से वेतन न न मिलने, स्वामित्व सर्वे में हो रही परेशानियों पर चर्चा की। बैठक में जिला मंत्री मुकेश कुमार, गभाना तहसील के अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, राम प्रकाश शर्मा, सनी खान, अतुल गौतम, संजय तोमर, रवि शंकर यादव आदि लेखपाल मौजूद रहे।