फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : प्रधान बनकर ले लिया ग्राम प्रहरी का मानदेय, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र के गांव नदरोई में ग्राम प्रधान पर ग्राम प्रहरी (चौकीदार) का मानदेय हड़पकर गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। नदरोई गांव के संजय कुमार ने डीएम से 22 नवंबर 2021 को शिकायत की थी, आरोप लगाया था कि गांव के सुभाष चंद्र ग्राम प्रहरी (चौकीदार) थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान बनने के बाद से वह ग्राम प्रधान व ग्राम प्रहरी दोनों का मानदेय ले रहे हैं, जबकि सरकारी नियमों के तहत किसी एक पद पर रहते हुए दूसरे पद का लाभ नहीं लिया जा सकता है। न ही उसका मानदेय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

सीधे-सीधे यह गबन का मामला है। इस प्रकरण में संजय कुमार ने ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक लोधा प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपों को लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिला विकास अधिकारी भरत मिश्रा ने बताया कि प्रकरण में जानकारी करने के साथ ही शासनादेश में मानदेय लेने को लेकर क्या व्यवस्था है? इसका परीक्षण कराया जाएगा और नियमों के तहत ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें