फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: खैर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू, 10 जुलाई से होगी ईवीएम की एफएलसी

Tue, 02 Jul 2024 03:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर विधानसभा से विधायक अनूप वाल्मीकि के हाथरस सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो चुकी है। उन्होंने इस सीट से त्यागपत्र भी दे दिया है। अब यहां उपचुनाव होगा। 
 
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने खैर विधानसभा क्षेत्र के संभावित उप निर्वाचन की तैयारी शुरू कर दी है। खैर विधानसभा से विधायक अनूप वाल्मीकि के हाथरस सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो चुकी है। उन्होंने इस सीट से त्यागपत्र भी दे दिया है। अब यहां उपचुनाव होगा। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम चरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, प्रभारी अधिकारी ईवीएम एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी ईवीएम इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे। आगामी 10 जुलाई से ईवीएम की प्रथम चरण की जांच (एफएलसी) कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें