फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिमुखीकरण कार्यक्रम: नहीं चले पंखे, गर्मी से तिलमिलाईं आशा-संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री

Tue, 02 Jul 2024 02:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अकराबाद ब्लाक के सभागार में कार्यक्रम के दौरान पंखे नहीं चलने से आशा-संगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकत्री हाथों से कागज हिलाकर हवा करतीं नजर आईं। सभी ने कहा कि उमस भरी गर्मी से सब परेशान हुए। बार-बार कहने के बाद भी पंखे नहीं चलाएं गये।
विज्ञापन
अभिमुखीकरण कार्यक्रम में आशा-संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सशक्तिकरण, आपरेशन जाग्रति, विशेष संचारी एवं डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत अभिमुखीकरण कार्यक्रम में आशा-संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बुलाया गया। कार्यक्रम सभागार में पंखे न चलने से सभी गर्मी से परेशान दिखीं।

विज्ञापन


अकराबाद कस्बा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. विकास रघुवंशी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, आपरेशन जाग्रति, विशेष संचारी एवं डायरिया रोको अभियान के तहत आशा-संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में बुलाया गया। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ ली।  ब्लाक कार्यालय से मुख्य बाजार से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक रैली निकाल कर संचारी रोगों से बचने के लिए जन-जन को जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

अकराबाद ब्लाक के सभागार में कार्यक्रम के दौरान पंखे नहीं चलने से आशा-संगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकत्री हाथों से कागज हिलाकर हवा करतीं नजर आईं। सभी ने कहा कि उमस भरी गर्मी से सब परेशान हुए। बार-बार कहने के बाद भी पंखे नहीं चलाएं गये। खंड विकास अधिकारी नीरज शर्मा ने कहा कि कि बंदरों द्वारा बिजली की लाइन तोड़ने के चलते अव्यवस्था रही है। जिसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डा. विकास रघुवंशी, सहायक खंड विकास अधिकारी टीपी सिंह, आईसीडीसी  सुपरवाइजर बाल विकास अधिकारी परियोजना शीला तिवारी, यूनिसेफ कॉर्डिनेटर मोहम्मद जीलानी, बीपीएम अवनीश कुमार, मुन्ना लाल समेत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें