कुसुमा गर्भवती थी। 20 सितंबर को अचानक कुसुमा की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे क्वार्सी के धौर्रा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 21 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अलीगढ़ में थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव धौर्रा प्रेम नगर की एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में 21 सितंबर को मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के नगला श्रीया निवासी राजपाल ने बताया कि उन्होंने बेटी कुसुमा (22) की 16 फरवरी 2021 को पालीमुकीमपुर के गांव धौर्रा प्रेमनगर निवासी युवक से शादी की थी। परिजनों के अनुसार कुसुमा गर्भवती थी। 20 सितंबर को अचानक कुसुमा की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे क्वार्सी के धौर्रा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 21 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुसुमा की मौत की खबर पाकर मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में बाइक की मांग को लेकर बेटी की पिटाई करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इस बीच ससुरालीजन मौके से भाग गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी क्वार्सी के अनुसार अभी मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।