फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: फ्रेशर पार्टी में शाकाहारी छात्रों के सामने परोसे चिकन मोमोज, हुआ बखेड़ा, जमकर हंगामा

Sun, 22 Sep 2024 01:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के विधि विभाग में सीनियर विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में पार्टी रखी थी। जूनियर विद्यार्थियों का सीनियर विद्यार्थियों ने स्वागत भी किया। इसी बीच सूक्ष्म जलपान के दौरान शाकाहारी छात्रों के सामने चिकन मोमोज परोस दिया गया, जिसे देखकर वह भड़क गए।
विज्ञापन
एएमयू प्रोक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे एएमयू छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 सितंबर की रात को करीब नौ बजे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के विधि विभाग में आयोजित फ्रेशर पार्टी में शाकाहारी छात्रों के सामने चिकन मोमोज परोसने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने इसकी शिकायत प्रॉक्टर कार्यालय में दर्ज करा दी है। यह पार्टी एलएलबी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


विभाग परिसर में सीनियर विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में पार्टी रखी थी। जूनियर विद्यार्थियों का सीनियर विद्यार्थियों ने स्वागत भी किया। इसी बीच सूक्ष्म जलपान के दौरान शाकाहारी छात्रों के सामने चिकन मोमोज परोस दिया गया, जिसे देखकर वह भड़क गए। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। 

आक्रोशित कई छात्र प्रॉक्टर कार्यालय भी पहुंच गए। उन्होंने आस्था पर आघात पहुंचाने का आरोप लगाया। इस तरह दोबारा भविष्य न हो, इसकी हिदायत भी वह दे गए। कार्यवाहक प्रॉक्टर प्रो. हशमत अली ने बताया कि फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों के लिए शाकाहार और मांसाहार के स्टाल लगाए गए थे। इसकी व्यवस्था प्रबंधन विभाग की तरफ से की गई थी, जिसका प्रॉक्टोरियल टीम ने मुआयना भी किया था। 
विज्ञापन


जलपान के दौरान शाकाहारी छात्रों के सामने चिकन मोमोज परोस दिया गया, जिसकी शिकायत छात्रों ने उनसे की है। हालांकि, उन्होंने कोई लिखित में शिकायत नहीं है। मगर, यह कह गए हैं कि दोबारा इस तरह कोई बात सामने नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें