फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूर्व विधायक जमीरउल्लाह की सेहत के लिए हो रही दुआएं, पड़ा था मस्तिष्क आघात

Fri, 29 Mar 2024 07:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान को मस्तिष्क आघात पड़ा था। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है। ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद, जमालपुर की ईदगाह, शाहजमाल की पुरानी ईदगाह, भुजपुरा, जीवनगढ़, सराय रहमान, ख्वाजा चौक की मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद जमीरउल्लाह खान की सेहत के लिए दुआएं की गईं। 
विज्ञापन
सपा नेता जमीरउल्लाह खां। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ से सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान की सेहत के लिए दुआएं हो रही हैं। उनकी सेहत में मामूली सुधार है। 27 मार्च को उन्हें मस्तिष्क आघात पड़ा था। उनका इलाज ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) दिल्ली में चल रहा है।

विज्ञापन


दिलशाद खान ने बताया कि 29 मार्च को पूर्व विधायक के स्वास्थ्य में थोड़ा सा सुधार हुआ है। अलीगढ़ से बड़ी तादाद में समर्थक एम्स पहुंचे हैं। पूर्व विधायक जमीरउल्लाह के करीबी बाबा फरीद आजाद ने बताया कि ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद, जमालपुर की ईदगाह, शाहजमाल की पुरानी ईदगाह, भुजपुरा, जीवनगढ़, सराय रहमान, ख्वाजा चौक सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद जमीरउल्लाह खान की सेहत के लिए दुआएं की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें