फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने लगा रखी है रोक: कांवड़ मार्ग पर अखंड भारत हिंदू सेना ने चलाया अभियान, ठेल-ढकेल पर लगाए पोस्टर

Mon, 29 Jul 2024 03:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहा से रामघाट रोड पर कावड़ मार्ग पर संगठन से जुड़े लोगों ने नेम प्लेट अभियान चलाया। दावा किया गया कि कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से नेम प्लेट लगवाई। इस पर जयश्री राम के नाम का स्लोगन व छवि चित्र बना हुआ है। 
विज्ञापन
फल की ढकेल पर लगा पोस्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटलों, ढाबों, ठेल-ढकेल आदि पर संचालक के नाम लिखने के आदेश पर भले ही सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी हो, मगर अलीगढ़ में अखंड भारत हिंदू सेना ने दुकानों पर पोस्टर व नेम प्लेट लगाने का अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


28 जुलाई को क्वार्सी चौराहा से रामघाट रोड पर कावड़ मार्ग पर संगठन से जुड़े लोगों ने नेम प्लेट अभियान चलाया। दावा किया गया कि कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से नेम प्लेट लगवाई। इस पर जयश्री राम के नाम का स्लोगन व छवि चित्र बना हुआ है। 
विज्ञापन

अखंड भारत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा आजाद का कहना है कि दूसरे संप्रदाय से जुड़े कुछ लोग अपनी पहचान छिपाकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं एवं आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कहा कि अलीगढ़ से यह अभियान हरिद्वार तक चलाया जाएगा। विवेक चौहान ने कहा कि कांवड़ियों की पवित्रता के लिए यह काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, क्वार्सी चौराहे पर फल की ढकेल लगाने वाले लक्ष्मण, अनिल व रामकिशन सैनी ने बताया कि योगी सरकार के निर्देश के बाद हमने अपनी दुकानों पर नेम प्लेट लगा रखी है। इस मार्ग से हजारों शिव भक्त कावड़ लेकर निकलते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें