फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त संग मिल खुद का कराया अपहरण: किसान पिता ने भेजा पढ़ने, पड़ गया ऑनलाइन गेम के चक्कर में, फिर हुआ यह

Sat, 14 Sep 2024 01:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देर रात अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छात्र अंकित को उसके दोस्त के यहां से बरामद कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि अंकित को ऑनलाइन गेम के लिए रूपयों की जरूरत थी, इसलिए उसने दोस्त के साथ अपने ही अपहरण की साजिश रची। 
विज्ञापन
छात्र अंकित कुमार - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान पिता ने अपने बेटे को दिन-रात मेहनत कर इंजीनियर बनाने के लिए पीलीभीत भेजा। बेटा ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर में पड़ गया। लत ऐसी पड़ी कि रूपयों के लिए बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही अपहरण की साजिश रच दी और पिता से एक लाख रूपये अपने आपको ही छुड़वाने के लिए डिमांड रख दी। पिता थाने पहुंचे और पुलिस ने जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने अपहरण के मामले का खुलासा कर दिया। पुत्र को उसके दोस्त के यहां से ही बरामद कर लिया गया।  

विज्ञापन


अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव केलनपुर निवासी राकेश कुमार पेशे से किसान हैं। उनका छोटा बेटा अट्ठारह साल का अंकित कुमार पीलीभीत की पालिटेक्निक में पढ़ रहा है। वह इन दिनों घर आया हुआ था। उसने 13 सितंबर को घर वालों से कहा कि उसकी तबीयत खराब है लिहाजा वह अकराबाद के बाजार से दवाई लेने जा रहा है। शाम को चार बजे वह बाइक लेकर निकला। जब देर शाम तक नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। जब मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो फोन बंद जा रहा था। घर वाले उसकी तलाश में निकल गए। 

अकराबाद के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। लेकिन अंकित की कोई खबर नहीं मिली। रात को करीब नौ बजे राकेश कुमार के मोबाइल पर एक वीडियो आया जिसमें उनका बेटा अंकित कुमार एक कमरे में बंधा हुआ दिख रहा था। वीडियो के साथ ही एक लाख का मैसेज भी आया। मैसेज और वीडियो उनके बेटे के नंबर से ही आ रहे थे। राकेश कुमार ने तीन बार में 19 हजार रुपये अपने बेटे के मोबाइल पर भेज भी दिए। दूसरा मेसेज रात को साढ़े ग्यारह बजे आया। जिसमें लिखा है...क्या बेटे की जान प्यारी नहीं है। एक लाख तत्काल अपने बेटे के मोबाइल नंबर पर भेज दो। इस मामले की जानकारी भी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस कप्तान संजीव सुमन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी लोकेशन तलाशनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और उसने गहनता से जांच की। संदिग्धों को हिरासत में लिया। सीओ बरला शुभेंदु सिंह ने बताया कि देर रात अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छात्र अंकित को उसके दोस्त के यहां से बरामद कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि अंकित को ऑनलाइन गेम के लिए रूपयों की जरूरत थी, उसके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उसने दोस्त के साथ अपने ही अपहरण की साजिश रची। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें