पुलिस जांच में तालसपुर गांव के अफसान व शारिक पर शक जताया गया था, लेकिन दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद दोनों ने शुक्रवार को चोरी के पुराने मुकदमे में जमानत निरस्त कराकर सरेंडर कर दिया था।
अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र के तालसपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बाइक का रिम रखने वाले दोनों संदिग्ध आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस जांच में तालसपुर गांव के अफसान व शारिक पर शक जताया गया था, लेकिन दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद दोनों ने शुक्रवार को चोरी के पुराने मुकदमे में जमानत निरस्त कराकर सरेंडर कर दिया था। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि दोनों संदिग्ध आरोपियों पर चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब अपने मुकदमे में संदिग्धता के आधार पर इनसे पूछताछ करेगी। इसके लिए दोनों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की जाएगी।