फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पुलिस ने शुरू की चुनावी तैयारी, गड़बड़ी करने वाले ऐसे लोग होंगे चिह्नित

Mon, 12 Feb 2024 08:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लाेकसभा चुनाव को देखते हुए अलीगढ़ आईजी रेंज शलभ माथुर व एसएसपी संजीव सुमन ने तैयारियों को लेकर बैठक की। सार्वजनिक स्थानों पर शराबी, रंगबाज, स्टंट दिखाने वालों पर कार्रवाई करने पर जोर दिया। महिला अपराध पर गंभीर रहने, शातिरों के प्रति जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर और एसएसपी संजीव सुमन बैठक लेते हुए - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ आईजी रेंज शलभ माथुर व एसएसपी संजीव सुमन ने 11 फरवरी रात अपराध समीक्षा बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। इस दौरान कहा कि अभी से चुनाव सकुशल कराने के लिए हमें तैयार होना होगा। इसके लिए सबसे पहले खुराफातियों को चिह्नित करने और हर छोटी बड़ी सूचना पर तत्काल रेस्पांस देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि माफिया, टॉप 10 अपराधियों पर होमवर्क कर लिया जाए। इसके अलावा वाहनों व माल के निस्तारण, मिशन शक्ति के तहत एंटीरोमियो स्क्वायड को सक्रिय रखने, पैदल गश्त बढ़ाने, सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने, अपराधियों के सत्यापन, हथियार जमा कराने, बैठकें कर पुलिस मित्र व्यवहार बरकरार रखने, साथ में पुलिस के अभियानों को जोरदार तरीके से चलाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराबी, रंगबाज, स्टंट दिखाने वालों पर कार्रवाई करने पर जोर दिया। महिला अपराध पर गंभीर रहने, शातिरों के प्रति जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा पुलिसिंग सुधार, बेहतर जनसुनवाई, विवेचना निस्तारण आदि पर जोर दिया। इस मौके पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी देहात पलाश बंसल, एएसपी अमृत जैन, लिपि नगाइच सहित सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें