फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिता के हत्यारे बेटे को तलाश रही पुलिस, गिरफ्तारी के लिए जुटी हैं तीन टीमें

Mon, 21 Oct 2024 02:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खेत पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। किशनपाल ने पिता को गालियां देनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं वह डंडा लेकर पिता की तरफ लपका। घबराए बनी सिंह वहां से निकल आए। वह छिपते-छुपाते घर पहुंच गए। पीछे-पीछे उनका बेटा किशनपाल भी यहां आ गया। उ
विज्ञापन
मृतक बनी सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधा थाना लोधा क्षेत्र के ल्हौसरा गांव में लाइसेंसी बंदूक से पिता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी बेटे को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी पूर्व सैनिक की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


गांव के बनी सिंह (72) खेत पर गए थे। इसी दौरान उनका बेटा पूर्व सैनिक किशनपाल भी पहुंच गया। यहां किसी बात पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। किशनपाल ने पिता को गालियां देनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं वह डंडा लेकर पिता की तरफ लपका। घबराए बनी सिंह वहां से निकल आए। वह छिपते-छुपाते घर पहुंच गए। पीछे-पीछे उनका बेटा किशनपाल भी यहां आ गया। उसने घर में रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक उठाई और पिता की तरफ तान दी।

घबराए बनी सिंह यहां से अपने छोटे बेटे नरसिंह पाल के घर आ गए। किशनपाल यहां भी पहुंच गया और पिता को गालियां देने लगा। इसी दौरान उसने अपनी बंदूक से गोली चला दी। गोली बनी सिंह की गर्दन में लगी और वह घर के आंगन में खून से लथपथ होकर गिर गए। जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आरोपी पूर्व सैनिक की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें