थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल के अनुसार नगला मई निवासी कुलदीप सिंह पुत्र उदयपाल शनिवार को जलाली के पास बंबा किनारे पेशाब करने रुका तो दो अज्ञात लड़के मोटर साइकिल की डिक्की में रखे 10 हजार रुपये व घड़ी निकाल ले गए। वादी पीछा करने भागा तो अंधेरे में ठोकर लगने से गिर गया और घायल हो गया। वादी के पहचानने पर पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने गई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
न महिला पुलिस साथ और न ही घर में घुसने का कारण बताया
पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब वे लोग शिकायत करने अलीगढ़ आए तो पुलिस ने रात करीब 12 बजे झूठा मुकदमा लिखा है। पीड़िता महिला के ससुर का कहना है कि उनके तीन बेटे हैं, इन पर आज तक कोई मुकदमा नहीं है। जिस समय पुलिस घर में आई तब तक भी कोई मुकदमा नहीं था। पुलिस की कार्रवाई की शिकायत करने अलीगढ़ गए तब अपने बचाव में रात के बारह बजे चोरी का मुकदमा लिख कर फर्जी खुलासा कर दिया है।
शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक उनके परिवार की महिलाओं से हुई मारपीट और छेड़खानी के दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेडिकल भी नहीं कराया गया। पीड़िता का कहना है कि रात के समय पुलिस कर्मी शराब पीकर बिना महिला पुलिस के महिलाओं के कमरे में घुस आए। लाइट बंद कर दी और उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की।