फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी भाषण के आरोपी शरजील को अलीगढ़ लाने की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू में देश को बांटने जैसे बयान देने के मामले में सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमे में वांछित जेएनयू छात्र नेता शरजील इमाम को अलीगढ़ पुलिस ने एक बार फिर यहां लाने की कवायद शुरू कर दी है। यह कवायद दिल्ली पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर करने के बाद शुरू हुई है। हालांकि पूर्व में भी तिहाड़ जेल को कई रिमांडर भेजे गए थे। मगर अब फिर से रिमांडर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

घटना 16 जनवरी की है, जब एएमयू कैंपस में आकर शरजील ने बाब-ए-सैयद पर छात्रों द्वारा दिए जा रहे सीएए-एनआरसी विरोधी धरने में देश को बांटने जैसा भाषण दिया था। बाद में जब उसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लेते हुए शरजील के खिलाफ सिविल लाइंस में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। उसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार कर लिया। तभी से उसे रिमांड पर यहां लाने की कवायद चल रही है। दिल्ली पुलिस की रिमांड पूरी होने पर उसे असम पुलिस अपने साथ ले गई थी।
अब सीओ अनिल समानिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस की जांच पूरी हो गई है और शरजील के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। अब उसे अपने मुकदमे में बी वारंट पर यहां लाने का प्रयास फिर शुरू किया जाएगा। इसके लिए तिहाड़ जेल को रिमांडर पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें