फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliagrh News: पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी, दो शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में बने-अधबने हथियार बरामद

Sat, 22 Mar 2025 06:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने पंजीपुर गभाना बार्डर स्थित बाउण्ड्री बाल के पास से सद्दाम व कामरान को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से शस्त्र फैक्टरी तथा भारी मात्रा में बने व अधबने हथियारव व प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी और बरामद अवैध हथियार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी थाना पुलिस ने पंजीपुर में गभाना बॉर्डर के बाउंड्री वॉल के समीप चल रही तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध तमंचे व उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एक साथी भाग गया है। जिसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन


सीओ तृतीय अभय कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को क्वार्सी पुलिस ने बाउंड्री वॉल के पास से सद्दाम निवासी नगला पटवारी व कामरान निवासी ग्राम कंठी नगरिया थाना इगलास को गिरफ्तार किया गया। सद्दाम पहले भी जेल जा चुका है। इस पर छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इनका साथी मौलाना आजाद नगर का सगीर भाग गया। इनमें से सद्दाम व सगीर तमंचा बनाते थे, जबकि कामरान अलीगढ़ सहित, कासगंज व एटा में तमंचे की सप्लाई करता था। एक तमंचे की कीमत 2800 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से 13 तमंचे, 9 बैरल, तीन तमंचों की बाडी अधबनी, छह प्लेट लोहा, कारतूस, चार ड्रिल मशीन की बिट, एक ड्रील मशीन मय स्क्रू, छह डाई सूमी, दो हथोड़ा, रेती गोल, रेती चपटी, प्लास, दो संडासी, दो पेंचकस, 10 हैमर, सात लीवर ट्रैगर गार्ड, एक रेगमाल, करीब 15 मीटर बिजली के तार व दो बाइकें बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें