फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : धनीपुर एयरपोर्ट पर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, मचा हड़कंप

Mon, 12 Jul 2021 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गनीमत रही कि आग नहीं लगी। प्लेन में एक प्रशिक्षु और प्रशिक्षक सवार थे। दोनों बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर रविवार को एक ट्रेनी प्लेन लैंड करते वक्त क्रैश हो गया। अनियंत्रित जहाज रनवे से करीब 20-25 मीटर तक घिसटता हुआ कच्ची मिट्टी में जा पहुंचा। गनीमत रही कि आग नहीं लगी। प्लेन में एक प्रशिक्षु और प्रशिक्षक सवार थे। दोनों बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


इस घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट/एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी विनीत कुमार सिंह भी पहुंच गए। मामले की जानकारी लखनऊ में नागरिक उड्डयन मंत्रालय सहित दिल्ली में भी दी गई। घटना के बाद ट्रेनी जहाजों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई। सोमवार को इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन की टीम आएगी। टीम घटना के पीछे का कारण जानेगी।

धनीपुर एयरपोर्ट परिसर में फ्लाइंग एकेडमी संचालित होती हैं। इन फ्लाइंग एकेडमी द्वारा प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। रविवार को छात्रों को ट्रेनिंग देने के लिए लोकल फ्लाइंग हो रही थी। एंबिशन एविएशन का चार सीटर शिशान जहाज लेकर प्रशिक्षक प्रशांत गोस्वामी और एक प्रशिक्षु ने उड़ान भरी। उड़ान पूरी करने के बाद वह सुबह 10:30 बजे रनवे पर लैंड कर रहे थे।
विज्ञापन


रनवे पर उन्होंने सकुशल लैंडिंग करा ली। मगर, अचानक से प्लेन अनियंत्रित हो गया और घिसटता हुआ रनवे किनारे मिट्टी में जा घुसा। इससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

गनीमत रही कि प्लेन में आग नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जहाज के रुकते ही प्रशिक्षु और प्रशिक्षक कूदकर बाहर निकल आए। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। इधर, एयरपोर्ट पर मौजूद नागरिक उड्डयन विभाग के संजीव सक्सेना ने एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट को मामले की सूचना दी। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के विषय में दिल्ली और लखनऊ में अधिकारियों को सूचना दी। वहां से तत्काल प्रभाव से उड़ानों पर रोक लगाने का आदेश जारी हुआ।

मिट्टी में न पहुंचता जहाज तो लग जाती आग
एयरपोर्ट पर घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारों ने बताया कि अगर जहाज रनवे पर ही अधिक दूरी तक घिसटता तो पूरी संभावना थी कि उसमें आग लग जाती। मिट्टी में पहुंचने से उसके पहिये धंस गए, जिससे वह रुक गया और मिट्टी में नमी होने के चलते आग लगने की घटना टल गई।
प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। प्लेन में भी आग नहीं लगी। घटना क्यों और कैसे हुई यह जांच का विषय है। आज इंवेस्टिगेशन ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन की टीम आएगी। टीम दौरा कर घटना के पीछे का कारण जानेगी। इसके बाद उड़ान शुरू करने संबंधी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- विनीत कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी एयरपोर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें