पिंक बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। मतदेय स्थल पर सेल्फी प्वाइंट, महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें। इसके लिए आंचल केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव की तर्ज पर अलीगढ़ जिले के प्रत्येक निकाय क्षेत्र में पिंक मतदेय स्थल बनाया जाएगा। पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाओं की ही डयूटी लगाई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी कर मतदेय स्थलों को चिन्हित कर लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम, दो नगर पालिका के साथ 15 नगर पंचायतों में होंगे पिंक बूथ
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि प्रत्येक निकाय में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए पिंक बूथ बनाने के निदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम, दो नगर पालिकाओं के साथ ही 15 नगर पंचायतों में पिंक बूथ तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान स्थल पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही रहेंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
पिंक बूथ पर होंगी यह व्यवस्था
पोलिंग बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। मतदेय स्थल पर सेल्फी प्वाइंट, महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें। इसके लिए आंचल केंद्र स्थापित किया जाएगा। पिंक बूथ का निर्माण चुनाव आयोग के निर्देश पर तय मानक के अनुरूप किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों एवं मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की जाएगी।