फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: इग्नू स्टडी सेंटर के पुनर्निर्मित भवन का हुआ उद्घाटन, शुरु हुई डिजिटल फोरेंसिक लैब व ई-सामग्री प्रयोगशाला

Fri, 28 Apr 2023 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इग्नू अध्ययन केंद्र देश के श्रेष्ठ अध्ययन केंद्रों में से एक है, जो अपने शिक्षार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षक और प्रशिक्षक के साथ अत्याधुनिक शैक्षिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
एएमयू में इग्नू स्टडी सेंटर के पुनर्निर्मित भवन का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव मोहम्मद इमरान, कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आसिम जफर  के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के एएमयू अध्ययन केंद्र के पुनर्निर्मित भवन कंप्यूटर साइंस विभाग में ई-सामग्री प्रयोगशाला और साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक लैब का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. गुलरेज ने कहा कि इग्नू अध्ययन केंद्र देश के श्रेष्ठ अध्ययन केंद्रों में से एक है, जो अपने शिक्षार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षक और प्रशिक्षक के साथ अत्याधुनिक शैक्षिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ सफदर आजम ने इसके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और के इसके कामकाज में एएमयू के योगदान के बारे में जानकारी दी।

एएमयू में अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक लैब की स्थापना पर रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान ने कहा कि यह समय की मांग है और यह बुनियादी ढांचा साइबर सुरक्षा, अपराध और फोरेंसिक जांच क्षेत्र में उच्च शोध अध्ययन के लिए छात्रों को बढ़ावा देगा। संचालन डॉ. अरमान रसूल फरीदी ने किया। डॉ. सैयद हुसैन हैदर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें