- 9193304700 कार्यकारी अभियंता (कॉमर्शियल) को फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
- 9193304500 कार्यकारी अभियंता (33 केवी) को फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। बाद में कॉल बैक आई।
- 9193304508 अवर अभियंता सुदामा पुरी को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
- 9193304552 हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। फोन नहीं उठा।
- 9412756523- विभाग के बड़े अधिकारी को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
शहर में दो जगह 33 केवी की लाइन ठप, सात घंटे रहा बिजली संकट
बुधवार की देर रात को 33 केवी की दो अलग-अलग लाइनों में फॉल्ट आने से शहर के बड़े हिस्से में गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक 7.30 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
गूलर रोड पर आधी रात को बड़ा फॉल्ट
गूलर रोड स्थित 33 केवी लाइन में स्पार्किंग होने से रात करीब 2 बजे खराबी आ गई, जिसके चलते आधा शहर सुबह 9 बजे तक अंधेरे में डूबा रहा। इस फाल्ट से शक्ति नगर, रघुवीर पुरी, गूलर रोड, देहली गेट, मित्र नगर, मसूदाबाद चौराहा, शिव पुरी, सराय हकीम और खैर रोड इंद्रानगर जैसे इलाके प्रभावित हुए।
इसी तरह, बारहद्वारी सारसौल पर 33 केवी की सप्लाई लाइन में भी फॉल्ट आया, जहां एक जम्फर टूट गया था. इस कारण कपिल बिहार, ईसाई कॉलोनी, चर्च कंपाउंड, बरौला बाईपास और खैर रोड जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
अन्य क्षेत्रों में भी समस्याएं
सासनी गेट स्थित राधा रमण गोशाला में भी तड़के 3 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली गुल रही। सांगवान सिटी में सुबह 10 बजे एक तार फुंक जाने से 45 मिनट तक बिजली ठप रही। पड़ियावली फीडर पर सुबह 11 बजे 11 केवी के तार आपस में मिलने और फुंकने से 2 घंटे तक बिजली बाधित रही। पला साहिबाबाद में एलटी लाइन का तार टूट गया, जबकि लोधी बिहार और जयगंज में बिजली की ट्रिपिंग होती रही