फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रक चालक की हत्या कर 12 साल से था फरार: अलीगढ़ के अपना ढाबा से दबोचा, कर रहा था वहां काम

Tue, 07 May 2024 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हत्यारोपी अपने साथियों और एक नाबालिग के साथ मिलकर ट्रक लूटने और पुरानी दुश्मनी निपटाने के लिए दिल्ली के थाना तिमारपुर क्षेत्र में ट्रक चालक नेत्रपाल नामक व्यक्ति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तीनों फरार हो गए थे। अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वर्ष 2012 से फरार हत्या के आरोपी को एटा चुंगी स्थित अपना ढाबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। वह फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। इसने अपने साथियों के साथ दिल्ली के तिमारपुर इलाके में ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

 
स्पेशल सेल टीम को जांच के दौरान मुकेश कुमार उर्फ बबलू नामक हत्या आरोपी के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिली कि आरोपी अलीगढ़ में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने ग्राम जटनी नंगला तहसील डिबाई थाना रामघाट, जिला बुलंदशहर निवासी मुकेश कुमार (37) को अपना ढाबा एटा-क्वारसी बाईपास रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी इस ढाबे पर काम कर रहा था। 

आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों वेदप्रकाश और एक नाबालिग के साथ मिलकर ट्रक लूटने और पुरानी दुश्मनी निपटाने के लिए दिल्ली के थाना तिमारपुर क्षेत्र में ट्रक चालक नेत्रपाल नामक व्यक्ति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तीनों फरार हो गए थे। अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें