फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भीषण गर्मी में पानी का संकट, भड़के लोगों ने आगरा रोड पर लगाया जाम, वाहनों की लगीं लंबी कतारें

Tue, 30 Jun 2026 11:33 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गर्मी में जल संकट से परेशान होकर अलीगढ़ शहर के लोग सड़क पर उतर आए।गुस्साए लोगों ने आगरा रोड पर जाम लगाकर नगर निगम और जलकल विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
आगरा रोड पर जाम लगाते महिला-पुरूष और साथ में बच्चे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में भीषण गर्मी में पेयजल संकट लगातार गहराता चला जा रहा है। शहर के खिरनीगेट, बराई, ब्रह्मनपुरी, पला रोड, किशनपुर गली नंबर-6 समेत आसपास के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों ने मंगलवार सुबह आगरा रोड पर जाम लगाकर नगर निगम और जलकल विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार जलापूर्ति ठप रहने से पेयजल के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। जाम लगने से आगरा रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें