फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कर रही थी रामायण का पाठ, हुई खून की उल्टी और पंचायत सहायिका स्वर्ग सिधार गई

Tue, 06 Jun 2023 05:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रामायण का पाठ करते समय अचानक युवती को खून की उल्टी हुई और बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने युवती की जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक पंचायत सहायिका ओमवती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना छर्रा के गांव जिजाथल के राजस्व ग्राम लौधई निवासी एक युवती को रामायण का पाठ करते समय अचानक खून की उल्टी हुई और बेहोश हो गई। परिजन युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। 

विज्ञापन


गांव जिजाथल के राजस्व ग्राम लौधई निवासी ज्ञान सिंह की 24 वर्षीय पुत्री ओमवती ग्राम पंचायत सहायक पद पर तैनात थी, जबकि ज्ञान सिंह गांव में ही खेतीबाडी करते हैं। मंगलवार की प्रात: लगभग आठ बजे पड़ोस में चल रही रामायण पाठ में रामायण पढ़ने गई थी। रामायण का पाठ करते समय अचानक युवती को खून की उल्टी हुई और बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। 

वहां पर डॉक्टरों ने युवती की जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची छर्रा कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद गांव पहुंचे शव को लेकर हाहाकार मच गया। परिजनों ने युवती का गांव में ही स्थित श्मशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया। युवती दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ी थी। युवती अपने पीछे माता-पिता, दो भाई व एक बहन को रोता बिलखता छोड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें