फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अच्छा कार्य करने वाली पंचायत व प्रधान होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायत दिवस एवं देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य कार्यक्रम जवां ब्लॉक के साथा गांव में होगा। यहां सांसद सतीश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अन्य गांवों में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहेंगे। जिले भर की सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन होगा, जिसमें शासन के निर्देश पर विकास के नौ बिंदुओं पर चर्चा होगी और तीन-तीन प्रस्तावों को लेकर इन गांवों को संतृप्त करेंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ धंनजय जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पंचायत घरों को शुरू कराने, अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों व ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर खुली बैठकों का आयोजन होगा। इनमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिभाग करेंगे। इस बैठक में सुशासित गांव, साफ एवं हरा गांव, गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाला गांव, बाल मैत्री गांव, विकास में लैंगिक समानता वाला गांव, पर्याप्त जल वाला गांव, स्वस्थ ग्राम, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, गांव में संरचनात्मक ढांचे की उपलब्धता समेत नौ बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इनमें से किन्हीं तीन थीम पर चयन कर ग्राम पंचायत छह माह में मॉडल के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें