फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पलक और पलाश के सुरों ने बांधा समां, संगीत की एक यादगार शाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अलीगढ़। संगीत की मधुर धुनों और भावनाओं से सजी एक अविस्मरणीय शाम में पलक और पलाश ने अपने सुरों से श्रोताओं के दिल जीत लिए। इस संगीत कार्यक्रम ने श्रोताओं को भावनाओं, उमंग और रोमांच से भर दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत एक सॉफ्ट मेलोडी से हुई, जिसने माहौल को सुरमयी बना दिया। पलक ने अपनी जानी-मानी फिल्मों के गीतों को अपनी मीठी आवाज में पेश किया, तो वहीं पलाश ने अपने जोश और ऊर्जा से मंच पर जादू बिखेरा। दोनों भाई-बहन की आवाज़ों का तालमेल सुनने वालों के दिलों में उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंच पर जब दोनों ने मिलकर गीत गाए, तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। हर गीत के साथ माहौल और भी जीवंत होता गया। मुख्य अतिथि एस एस पी नीरज कुमार ने कार्यक्रम के सहयोगियों को सम्म्मनित किया।



 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें