फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः राष्ट्रीय कायाकल्प अवार्ड के लिए पला साहिबाबाद पीएचसी का चयन

Sun, 06 Mar 2022 12:12 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
पला साहिबाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : neeraj
विज्ञापन
शहर के पला साहिबाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपने पहले ही प्रयास में भारत सरकार के राष्ट्रीय कायाकल्प अवार्ड योजना के लिए चयनित हो गया है। 2020-21 के आंतरिक और बाहरी मूल्यांकन के आधार पर पीएचसी को जिले में पहला और प्रदेश में दूसरा स्थान मिला था। अब पीएचसी ने देश में छठवां स्थान प्राप्त किया है। जल्द ही इस पीएचसी के स्टाफ को राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन





अलीगढ़ मंडल के अपर निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि उप्र सरकार राज्य में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के साथ उन्नति के प्रति वचनबद्ध है। गांव की ओर रुख कर रहे लोगों को निवास, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा एवं मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू करते हुए विभिन्न सुविधाएं दी गईं।




2015 से संचालित कायाकल्प योजना की पहल पर देश के स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति को सुधारा जा रहा है। जो स्वास्थ्य केंद्र अच्छा कार्य करते हैं। उन्हें आंतरिक और बाहरी मूल्यांकन के आधार पर सम्मान दिया जाता है। पला साहिबाबाद पीएचसी 2020-21 के तहत जनपद में पहला और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुकी है। अब भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कायाकल्प योजना के लिए इस पीएचसी ने देश में छठवां स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन




प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हैं डॉ. अंशु सक्सेना
-पला साहिबाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंशु सक्सेना हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों और समाजसेवियों की प्रेरणा से एक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं दी गईं। जो लोगों को काफी पसंद आईं। अब हमारा स्वास्थ्य केंद्र नित नए आयाम लिख रहा है। 2020-21 में पहलीबार कायाकल्प योजना के तहत प्रतिभाग किया गया। जिसमें 100 में से 91.3 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला व प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि अब राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिलने से बेहद खुश हैं। इसके साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ी है कि इन सुविधाओं, क्वालिटी, साफ-सफाई और जागरूकता के क्रम में लगातार काम करते रहना है। जिससे सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ बेहतर ढंग से समाज को मिलता रहे।




कॉफी टेबल बुक में मिलेगी जगह
-भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जारी की जाने वाली कॉफी बुक टेबल में पला साहिबाबाद पीएचसी के फोटोग्राफ, रजिस्टर के रखरखाव से लेकर योग की कक्षाएं और यहां की सुविधाओं के फोटो और जानकारी समाहित होगी। इसके लिए भारत सरकार को डाटा भेज दिया गया है। पूरे देश में कुल आठ स्वास्थ्य केंद्र इसके लिए चयनित हुए हैं।



--
- राष्ट्रीय कायाकल्प अवार्ड के लिए शहरी पला साहिबाबाद पीएचसी के चयन से पूरे स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी के साथ इस पीएचसी से प्रेरणा लेकर जनपद की अन्य पीएचसी के कायाकल्प का आह्वान किया जा रहा है। पूरा प्रयास रहेगा कि पला साहिबाबाद जैसी सुविधाएं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोगों को उपलब्ध हों। 
विज्ञापन

- डॉ. नीरज त्यागी, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें